वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ ; 11 चोरी की बाइक बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले की जनता बाजार थाना पुलिस ने सघन वाहन जाकर अभियान के दौरान 11 चोरी की बाइक जब्त करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि जनता बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत चकदेह गांधी स्मारक के पास विशेष वाहन चेकिंग अभियान किया जा रहा था. उसी क्रम में एकमा की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया, परंतु चालक द्वारा वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया गया जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. वाहन के संबंधित कागजात मांगने पर उक्त के द्वारा कोइ वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया तथा दोनों अभियुक्तों युक्तों द्वारा बताया गया कि ये मोटरसाइकिल चोरी की है, जिसे भेल्दी थाना क्षेत्र से चुराया है. उक्त मोटरसाइकिल को विधिवत जब्त कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर छापेमारी कर अप्राथमिकी अभियुक्त शंभू कुमार को गिरफ्तार किया गया.

Add

कुल-03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 11 मोटरसाईकिल को बरामद किया गया. प्रारंभिक जांच में बरामद सभी मोटरसाइकिलें विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई पाई गई हैं. इस संबंध में जनता बाजार थाना कांड संख्या-95/26, बी०एन०एस० दर्ज कर अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार चोरों में जनताबाजार थाना क्षेत्र के चकदेह गांव निवासी निरंजन साह उर्फ बुधन, शंभू कुमार उर्फ नन्हकी एवं भटवलिया निवासी रामू कुमार शामिल हैं. गिरफ्तार अभियुक्त निरंजन साह उर्फ बुधन के खिलाफ कई थाने में आपराधिक मामले दर्ज है. छापामारी टीम में जनताबाजार थानाध्यक्ष एवं थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *