गैस सिलेंडर लिकेज से लगी आग में झुलसकर बच्ची की दर्दनाक मौत ; तीन लोग झुलसे

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के रसूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमनपुरा गांव में दर्दनाक हादसे में 08 वर्षीय अंशु कुमारी उर्फ छोटी की मौत हो गई. वह स्थानीय निवासी मिथलेश महतो की पुत्री थी और कक्षा चार की छात्रा थी। यह घटना एलपीजी सिलेंडर से गैस लीक के बाद लगी आग के कारण हुई. हादसे में परिवार की तीन अन्य महिलाएं—मृतका की चाची, बुआ निधि कुमारी व छोटी बहन 5 वर्षीय गुड्डी कुमारी भी बुरी तरह झुलस गईं. जिनका इलाज अस्पताल में जारी है. परिजनों व स्थानीय सूत्रों के अनुसार बीती रात परिवार खाना खाने के बाद जिस कमरे में सिलेंडर रखा था, वहीं सो रहा था। बुधवार की सुबह जब परिवार की एक सदस्य ने चाय बनाने के लिए जैसे ही गैस ऑन किया,

सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण आग भड़क उठी और पूरे कमरे में फैल गई. आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण दौड़े और झुलसी हुई बच्ची सहित सभी को तत्काल चैनपुर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अंशु को छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद गांव में शोक की लहर है. मासूम अंशु की असामयिक मौत ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है. प्रशासन और आपदा राहत विभाग द्वारा अब तक किसी तरह की आधिकारिक सहायता की जानकारी नहीं मिल पाई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *