सड़क किनारे लाइन होटल व ढाबों में पुलिस ने की सघन छापेमारी ; चार अभियुक्त गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

SIWAN DESK –   सिवान पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सिवान जिलान्तर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में सड़क किनारे संचालित लाइन होटल एवं डाबों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत पुलिस टीमों द्वारा कई स्थानों पर छापामारी कर होटल एवं ढाबों की गहन तलाशी ली गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई. जांच के दौरान अवैध शराब के भंडारण एवं बिक्री पर विशेष नजर रखी गई. इसी क्रम में स्वयं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मुफ्फसिल एवं सराय थाना की संयुक्त टीम गठित कर सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत वैशाखी चौक स्थित प्रसाद लाइन होटल में छापामारी की गई.

छापामारी के दौरान होटल में अवैध रूप से शराब का भंडारण एवं बिक्री करते हुए पाए जाने पर होटल संचालक सहित कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से शराब बरामद की गई. इस संबंध में सराय थानान्तर्गत कांड दर्ज कर अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्तों में सिवान जिला के सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत माहपुर गांव निवासी अशराम प्रसाद साह उनका पुत्र मोहित कुमार, बसंतपुर थाना क्षेत्र के उज्जैना निवासी बब्लू कुमार पाण्डेय एवं पटना जिला के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के राजवंशी नगर निवासी हिमांशु कुमार सिंह शामिल हैं. छापामारी के दौरान लाइन होटल से 180 ml भरा हुआ शराब का तीन डब्बा, दो खाली डिब्बा एवं तीन प्लास्टिक का ग्लास बरामद किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *