निजी नर्सिंग होम में कंपाउंडर ने इलाजरत बच्ची के साथ किया दुष्कर्म ; पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   छपरा शहर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक निजी नर्सिंग होम में नाबालिक बच्ची के साथ कंपाउंडर के द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़िता के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. वही त्वरित कार्रवाई में थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ जारी है. गिरफ्तार आरोपी जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव निवासी मोनू कुमार बताया गया है. घटना भगवान बाजार थाना अंतर्गत भगवान बाजार चौक के समीप की बताई गई है. जहां तबीयत खराब होने के बाद 10 वर्षीय बच्ची एवं उसके छोटे भाई को भर्ती कराया गया था. वह बच्ची आज सुबह बाथरूम में गई थी, जहां उक्त नर्सिंग होम के कंपाउंडर मोनू कुमार के द्वारा उसके साथ जोर-जबरदस्ती किया गया.

जिसके बाद उस बच्ची के द्वारा शोर मचाया गया. शोर सुनकर उसकी मां जब बाथरूम में पहुंची तो आरोपी निकाल कर भाग गया. जिसके बाद पीड़ित परिवार के द्वारा 112 डायल व भगवान बाजार थाना को सूचना दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. वही पीड़ित बच्ची को मेडिकल टेस्ट के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका मेडिकल जांच कराया जा रहा है. बता दें कि छपरा शहर से नर्सिंग होम में किशोरी के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म की घटनाएं भी सामने आ रही हैं, जोकि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और सोचनीय विषय है. फिलहाल पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *