रेलवे विद्युत विभाग की टीम ने लेखा विभाग को 7 विकेट से हराया ; वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक ने बैटिंग कर किया शुभारंभ

0 minutes, 1 second Read

VARANASI DESK – वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने आज 09 जनवरी को वाराणसी के लहरतारा स्थित रेलवे मिनी स्टेडियम के क्रीड़ा स्थल पर अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बल्लेबाजी कर किया गया. अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्धाटन मैच लेखा विभाग और विद्युत विभाग के बीच में खेला गया. इसके पूर्व मंडल रेल प्रबंधक श्री कुमार ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा दोनों टीम के कप्तानों के बीच टाॅस कराकर प्रतियोगिता का आगाज किया.

इसी क्रम में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए लेखा विभाग की पूरी टीम 16.1 ओवर में 93 रन बना कर ऑल आउट हो गई. लेखा विभाग की तरफ से रवि और योगेश ने 24 बॉल पर 17 रन तथा अजय ने 13 बॉल पर 11 रन बनाए. अतिरिक्त रनों की संख्या 25 थी. विद्युत ऑपरेशन की ओर से विनीत ने चार ओवर में 17 रंग के तीन विकेट, राजेश ने तीन ओवर में 14 रन देख तीन विकेट और विपिन ने 3.1 ओवर में 16 रन देख तीन विकेट लिए. 93 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विद्युत ऑपरेशन की टीम ने 10.4 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीत लिया.

विद्युत ऑपरेशन की टीम की तरफ से अभिजीत ने 20 बॉल पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन, रामदयाल ने 17 बॉल पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन तथा नादिर ने 12 बॉल पर तीन चौकों की मदद से 14 रन बनाए अतिरिक्त रनों की संख्या 30 थी. केवल 4 ओवर में 17 रन देखकर तीन विकेट लेने वाले विद्युत ऑपरेशन के खिलाड़ी विनीत कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल के द्वारा दिया गया. अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में कल का मैच लेखा(एकाउंट्स) और रेलवे सुरक्षा बल के बीच खेला जाएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *