ऑनलाइन गेमिंग के जरिए ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ ; दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के दिघवारा थाना पुलिस एवं साइबर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन गेमिंग के जरिए ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस टीम ने उन्हचक गांव में छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार साइबर अपराधी अवतार नगर थाना क्षेत्र के मीरपुर […]

वाराणसी मंडल चिकित्सालय में बेबी फीडिंग बूथ का किया गया उदघाटन

VARANASI DESK –  पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल अपने कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत है और उनको उन्नत सुख सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु सतत प्रयत्नशील है. इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर जे चौधुरी के नेतृत्व में मंडल चिकित्सालय वाराणसी में […]

सारण डीएम व एसएसपी ने तरैया प्रखंड में निर्माणाधीन तटबंध कार्य को 30 जून तक शेष कार्य हर हाल में पूरा करने का दिया निर्देश

CHHAPRA DESK –  सारण जिले में संचालित बाढ़ सुरक्षा एवं तटबंध निर्माण कार्यों की प्रगति की मोनीटिंग को लेकर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने आज तरैया प्रखंड अंतर्गत निर्माणाधीन हसनपुर-बनिया-सगुनी तटबंध परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया. उस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्य निष्पादन […]

लूट मामले में पुलिस ने दो अपराधियों का किया एनकाउंटर ; दोनों भर्ती

  GAYAJI DESK – बिहार के गया जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई में दो अपराधियों का एनकाउंटर किया है. बता दें कि जिले में ज्वेलरी कारोबारी से 45 लाख के आभूषण और कैश की लूट हुई थी. इस मामले में छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो अपराधियों के पैर में गोली मारी है. लूटकांड […]

प्लग लगाने के दौरान करंट लगने से किशोर की गई जान ; घर में लगा रोना-धोना

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के तरैया थाना अंतर्गत डुमरी छपिया गांव में बिजली का प्लग लगाने के दौरान करंट लगने से किशोर अचेत हो गया, जिसकी मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. मृत किशोर तरैया थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया गांव निवासी पुलिस राय के 17 वर्षीय पुत्र पवन कुमार […]

जनादेश की अवहेलना कर बनी बिहार की भाजपा सरकार जन आकांक्षाओं को कुचल रही : CPI

CHHAPRA DESK –  सीपीआई के बिहार राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने बिहार की भाजपा सरकार पर किसान मजदूरों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया है. आज सीपीआई की सारण जिला परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सेटेलाइट टाउनशिप के नाम पर गरीब किसानों की जमीन छीनकर कॉरपोरेट घरानों को देने […]

दोहरे हत्याकांड का सफल उद्भेदन ; तीन अभियुक्त गिरफ्तार

SIWAN DESK –  सिवान जिला अंतर्गत सिसवन थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्वेदन कर दिया है. पहली हत्या 2 जून को तथा दूसरी हत्या 5 जून को थाना क्षेत्र में की गई थी. जिनमें अज्ञात अपराधियों द्वारा दोनों की गला काटकर हत्या कर दी गई थी. घटनाओं के अनुसंधान के […]

₹1.40 करोड़ की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार ; स्कॉर्पियो जब्त

KISHANGANJ DESK –  बिहार के किशनगंज पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 698.5 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है.  बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपए आंकी गई है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्कॉर्पियो वाहन, तीन […]

भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने की सजा जेल? आरएसए छात्रा इकाई ने कुलपति को दिया ‘सिंगार सम्मान’

CHHAPRA DESK –  जयप्रकाश विश्वविद्यालय में कुलपति पर मोबिल फेंकने के मामले में आरएसए के सिवान प्रभारी विशाल सिंह राजपूत तथा गोपालगंज प्रभारी सुनील सिंह की गिरफ्तारी के बाद छात्र संगठन आरएसए में भारी आक्रोश व्याप्त है. जिसके विरोध में आज आरएसए छात्रा इकाई द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया. उस दौरान छात्राओं ने कुलपति परमेंद्र […]

मंडल रेल प्रबंधक ने जंक्शन परिसर से जल निकासी, साफ-सफाई एवं यात्री सुख-सुविधाओं का निरीक्षण कर दिया निर्देश

CHHAPRA DESK –  वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने मानसून प्रारंभ होने से पूर्व छपरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आज मण्डलीय अधिकारियों के साथ जल निकासी, साफ-सफाई एवं यात्री सुख-सुविधाओं का व्यापक निरीक्षण किया. उस दौरान उन्होंने प्लेटफार्मों, वॉटर बूथों, पैदल उपरिगामी पुल समेत दोनों तरफ के प्रवेश द्वारों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का […]