दोहरे हत्याकांड का सफल उद्भेदन ; तीन अभियुक्त गिरफ्तार

0 minutes, 2 seconds Read

SIWAN DESK –  सिवान जिला अंतर्गत सिसवन थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्वेदन कर दिया है. पहली हत्या 2 जून को तथा दूसरी हत्या 5 जून को थाना क्षेत्र में की गई थी. जिनमें अज्ञात अपराधियों द्वारा दोनों की गला काटकर हत्या कर दी गई थी. घटनाओं के अनुसंधान के क्रम में यह तथ्य सामने आया कि दोनों मृतक अपने घर के बाहर सो रहे थे. दानों हत्याएं रात्रि लगभग 11:30 बजे से 02:00 बजे के बीच की गई थी. साथ ही दोनो मृतकों का घर मुहल्ले के अंतिम छोर पर सुनसान स्थानों पर स्थित था तथा मुख्य सड़क से लगभग 100 मीटर की दूरी पर थे. इस तरह दोनों घटनाओं में कई समानताएं पाई गई. घटना के त्वरित उभेदन हेतु पुलिस अधीक्षक, सिवान के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01 के नेतृत्व में SIT टीम का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा तकनीकी जांच एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के क्रम में इनके द्वारा बताया गया कि ये लोग प्रकाश राम के कहने पर इन घटनाओं को अंजाम दे रहे थे. इनका उद्देश्य क्षेत्र में भय एवं अशांति का माहौल उत्पन्न करना तथा प्रकाश राम के नाम का दहशत फैलाना था. अनुसंधान के दौरान यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त अपराधियों द्वारा दिनांक-07 जून को एक और हत्या की योजना बनाई गई थी. किंतु, सिसवन थाना पुलिस एवं गठित SIT टीम द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई एवं निगरानी के कारण न केवल उक्त प्रस्तावित घटना को ससमय विफल किया गया, बल्कि भविष्य में होने वाली अन्य संभावित घटनाओं को भी रोका गया. अब गठित SIT टीम द्वारा मुख्य आरोपी प्रकाश राम की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है. वहीं घटना के सफल उद्भेदन हेतु थानाध्यक्ष, सिसवन एवं उनकी टीम को पुरस्कृत करने की अनुशंसा की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्तों में सिसवन थाना क्षेत्र के साइपुर चरगछिया गांव निवासी मृत्युंजय राम, ब्रजेश राम एवं अभिषेक राम शामिल हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *