मंडल रेल प्रबंधक ने जंक्शन परिसर से जल निकासी, साफ-सफाई एवं यात्री सुख-सुविधाओं का निरीक्षण कर दिया निर्देश

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –  वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने मानसून प्रारंभ होने से पूर्व छपरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आज मण्डलीय अधिकारियों के साथ जल निकासी, साफ-सफाई एवं यात्री सुख-सुविधाओं का व्यापक निरीक्षण किया. उस दौरान उन्होंने प्लेटफार्मों, वॉटर बूथों, पैदल उपरिगामी पुल समेत दोनों तरफ के प्रवेश द्वारों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का संज्ञान लिया. इसके साथ ही मंडल रेल प्रबंधक श्री जैन ने छपरा जं स्टेशन के दीर्घकालिक यात्री सुविधा के लिए उच्च गुणवत्ता वाले बुनियादी इन्फ्रास्ट्रक्चर सहित पुनर्विकास कार्य योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए स्थान चिन्हित करने, लक्ष्य निर्धारण करने एवं कार्य योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारियों से विचार विमर्श किया.

इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक ने यात्रियों की सुविधा के क्रम में परिचालनिक व्यवस्था, यात्रियों की सुरक्षा व संरक्षा, प्रबंधन समेत यात्रियों को समुचित मात्रा में पीने के पानी एवं खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु फ़ूड स्टालों एवं वाटर बूथों का निरीक्षण किया और सम्बंधित को समुचित प्रबंधन का निर्देश दिया. इसके साथ ही मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को मानसून प्रारंभ होने से पूर्व स्टेशन के नाले-नालियों की समुचित सफाई सुनिश्चित करने तथा जल निकासी में बाधा उत्पन्न करने वाले अवरोधों को तत्काल हटाये जाने के लिये निर्देशित किया. उक्त अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय विकास सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विनीत कुमार, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर यशवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(C&W) अभिनव पाठक, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस रामकृष्णन, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ENHM) अभिषेक राय, वरिष्ठ मंडल विधुत इंजीनियर सौरभ राठौर, मंडल परिचालान प्रबंधक रमेश पाण्डेय, सहायक मंडल नगर इंजीनियर एके पाण्डेय, सहायक मंडल इंजीनियर छपरा अरविन्द कुमार राय, स्टेशन निदेशक राजेश प्रसाद सहित वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *