जनादेश की अवहेलना कर बनी बिहार की भाजपा सरकार जन आकांक्षाओं को कुचल रही : CPI

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सीपीआई के बिहार राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने बिहार की भाजपा सरकार पर किसान मजदूरों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया है.
आज सीपीआई की सारण जिला परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सेटेलाइट टाउनशिप के नाम पर गरीब किसानों की जमीन छीनकर कॉरपोरेट घरानों को देने की साजिश की जा रही है. बिहार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है. शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था चौपट हो रही है. घोटाला, भ्रष्टाचार चरम पर है. नौकरशाह, ठेकेदार और सफेदपोश सत्ताधारी राजनेताओं की तिकड़ी बिहार के खजाने को लूट रही है. बिहार के विभिन्न जन संगठनों के आह्वान पर 15 जुलाई 2026 को विधान सभा घेराव किया जाएगा.
बैठक को संबोधित करते हुए सीपीआई राज्य सचिवमंडल सदस्य तथा सारण जिला प्रभारी सुरेन्द्र सौरभ ने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की सम्राट चौधरी की सरकार बिहार के गरीब भूमिहीनों, फूटपाथ दुकानदारों को जबरन उजाड़ रही है.

Add

बिना वैकल्पिक पुनर्वास की व्यवस्था किए गरीबों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है. एक आरोपी व्यक्ति को बिहार का शिक्षा मंत्री बनाकर शैक्षिक वातावरण को दूषित किया जा रहा है. बैठक मे प्रस्ताव पारित कर सेटेलाइट टाउनशिप योजना वापस लेने, कटाव पीड़ितों की समस्या का समाधान करने तथा जिले के विभिन्न मार्गों के लिए यात्रा भाड़ा निर्धारित करने की मांग की गई. कामरेड शिवजी दास की अध्यक्षता मे संपन्न बैठक को जिला सचिव रामबाबू सिंह, चूल्हण सिंह, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भावी प्रत्याशी शिक्षक नेता विद्यासागर विद्यार्थी ने भी संबोधित किया. बैठक मे हरिबलम सिंह, सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, रजाक हुसैन, महेन्द्र प्रभाकर, सुग्रीव गुप्ता, नरेन्द्र राय, सुरेश वर्मा, भूपेश भीम, मो शहाबुद्दीन, संजय कुमार सिंह, गौतम शाह, सिंहासन राय, नदीम अहमद, जयनारायण सिंह, डॉ वीरेंद्र सिंह, भरत राय आदि ने भाग लिया. बैठक में 11 सदस्यीय नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *