प्लग लगाने के दौरान करंट लगने से किशोर की गई जान ; घर में लगा रोना-धोना

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के तरैया थाना अंतर्गत डुमरी छपिया गांव में बिजली का प्लग लगाने के दौरान करंट लगने से किशोर अचेत हो गया, जिसकी मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. मृत किशोर तरैया थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया गांव निवासी पुलिस राय के 17 वर्षीय पुत्र पवन कुमार बताया गया है. चिकित्सक द्वारा समृद्ध घोषित किए जाने के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं तरैया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

Add

इस संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ-साथ खेती किसानी में भी हाथ बटाता था. आज सुबह वह घर के बथान में मवेशियों को चारा देने के लिए गया था, जहां पंखे का प्लग लग रहा था उसी बीच उसे करंट का तेज झटका लगा और वह अचेत हो गया. जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता तब तक उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *