भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने की सजा जेल? आरएसए छात्रा इकाई ने कुलपति को दिया ‘सिंगार सम्मान’

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  जयप्रकाश विश्वविद्यालय में कुलपति पर मोबिल फेंकने के मामले में आरएसए के सिवान प्रभारी विशाल सिंह राजपूत तथा गोपालगंज प्रभारी सुनील सिंह की गिरफ्तारी के बाद छात्र संगठन आरएसए में भारी आक्रोश व्याप्त है. जिसके विरोध में आज आरएसए छात्रा इकाई द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया. उस दौरान छात्राओं ने कुलपति परमेंद्र बाजपेई का प्रतीकात्मक पुतला बनाकर उन्हें चूड़ी, लहठी और साड़ी भेंट कर विरोध दर्ज कराया. प्रदर्शन कर रही छात्र नेत्रियों ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुनियोजित तरीके से संगठन के दो निर्दोष छात्र नेताओं को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजा है. यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि आरएसए लगातार विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, शैक्षणिक अराजकता और छात्रों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाता रहा है.

Add
छात्रा इकाई ने कहा कि कुलपति को “सिंगार सम्मान” इसलिए दिया जा रहा है क्योंकि अब वे छात्रों के हितों की रक्षा करने के बजाय भ्रष्टाचार को बचाने और आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं. निर्दोष छात्र नेताओं की गिरफ्तारी यह साबित करती है कि विश्वविद्यालय प्रशासन अब सवालों से डरने लगा है. छात्र नेताओं ने कहा कि अगर प्रशासन यह सोच रहा है कि जेल भेजकर संगठन को डराया जा सकता है, तो यह उनकी सबसे बड़ी भूल है. संगठन पहले भी छात्रों के अधिकारों के लिए लड़ता रहा है और आगे भी लड़ता रहेगा. यह जय प्रकाश नारायण की धरती है यहां अन्याय के खिलाफ संघर्ष रुकने वाला नहीं है. आरएसए ने चेतावनी दी कि यदि दोनों छात्र नेताओं को जल्द न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा. मुकदमेबाजी से संगठन झुकेगा नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई और तेज होगी. इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुस्कान पांडे, खुशी कुमारी, रिंकू यादव, प्रियंका कुमारी, प्रिया कुमारी संजना कुमारी, संजू कुमारी, बबली कुमारी, प्रतिमा कुमारी आदि उपस्थित थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *