अनियंत्रित वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की अस्पताल ले जाने के क्रम में हुई मौत

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के तरैया थाना अंतर्गत बगही पोखरेरा गांव के मध्य नहर के समीप अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गई. मृतक तरैया थाना क्षेत्र के बगही पोखरेरा गांव निवासी सत्येंद्र राय का 22 वर्षीय पुत्र सोनू […]

बरात में कट्टा लहरा कर नर्तकी के साथ डांस करने के मामले में छानबीन शुरू

CHHAPRA DESK – सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुजौना पंचायत के बलवहिया गांव में नर्तकी के साथ कट्टा लहराकर डांस करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है. हालांकि वायरल वीडियो के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है. वीडियो दरियापुर थाना क्षेत्र के मुजौना पंचायत स्थित बलवहिया […]

बाइक सवार दंपति से हथियार के बल पर अपराधियों ने मोबाइल एवं आभूषण लूटी ; पत्नी को परीक्षा दिलाने जा रहा था युवक

CHHAPRA DESK – सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर गांव के समीप बाईक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर एक दंपति से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. पीड़ित व्यक्ति जलालपुर थाना के कोठेयां गांव निवासी शिबू कुमार सिंह बताया गया है. पीड़ित युवक ने बताया कि वह बाइक से पत्नी […]

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ प्रारंभ ; सात दिनों तक होगी कर्णपुरा-आमडाढ़ी स्थित काली मंदिर में श्रीमद भागवत कथा

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के एकमा प्रखंड के आमडाढ़ी पंचायत में कर्णपुरा-आमडाढ़ी स्थित काली माता मंदिर के परिसर में श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ सोमवार को कलश यात्रा के साथ हुआ. यह कलश यात्रा यज्ञ स्थल काली माता मंदिर से निकल कर छपरा सिवान मुख्य मार्ग एनएच 531 से होते हुए […]

सबका मालिक एक कोई और नहीं ज्योति गोविंद ही है, जो मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च में भी विराजते हैं : अर्जुन मनोज

CHHAPRA DESK – सबका मालिक एक कोई और नहीं ज्योति गोविंद ही है, जो मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च में भी विराजते हैं. ज्योति गोविंद ही भगवान का कल्कि अवतार है. बिना ज्योति गोविंद के किसी भी धर्म में धार्मिक अनुष्ठान संभव नहीं है. उक्त बातें ज्योति गोविंद परिवार के संस्थापक अर्जुन मनोज ने ज्योति […]

घर के कमरे में लटकते मिला युवती का शव ; हत्या या आत्महत्या जांच का विषय

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत अयोध्या नगर मोहल्ले में एक युवती का शव उसके घर से बरामद किया गया. इस मामले में परिवार वाले कुछ भी कहने से कतराते रहे. मृत युवती छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत अयोध्या नगर निवासी बलिराम सिंह की 21 वर्षीय पुत्री रीना कुमारी बताई गई […]

बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम में लगी भयंकर आग ; ₹5 करोड़ का जूट बैग जलकर हुआ स्वाहा ; आग पर काबू पाने में लगे डेढ़ दर्जन दमकल वाहन

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के बाजार समिति स्थित बिहार राज्य खाद्य निगम के CMR सीएमआर गोदाम में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. जिसके कारण बाजार समिति में अफरा-तफरी मच गई. वहीं सूचना के बाद फायर ब्रिगेड का करीब डेढ़ दर्जन दमकल वाहन मौके पर पहुंचा […]

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सोनपुर मेला का दीप प्रज्जवलन कर किया आगाज

CHHAPRA DESK –  बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला का दीप प्रज्वलन कर विधिवत उद्घाटन किया. दीप प्रज्वलन के साथ ही 1 माह तक चलने वाले हरिहर क्षेत्र मेला का आगाज हो गया. इस मौके पर बिहार पर्यटन मंत्रालय के द्वारा वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बता दें […]

मांझी, गौतमस्थान-बकुलहा, बलिया (ददरी मेला) व तुर्तीपार लार रोड-बेल्थरा रोड में कार्तिक पूर्णिमा मेला को ले स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

CHHAPRA DESK – मांझी, गौतमस्थान-बकुलहा, बलिया (ददरी मेला) तथा तुर्तीपार लार रोड-बेल्थरा रोड में कार्तिक पूर्णिमा मेला लगने के अवसर पर मेला यात्रियों की सुविधा एवं मेले में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा 07 एवं 08 नवम्बर को दो दिन कार्तिक पूजा अनारक्षित विशेष गाड़ी चलाया जाएगा. * […]

सहाजितपुर थाना के SI एसआई का शराब के साथ वीडियो वायरल ; प्रथमिकी दर्ज

CHHAPRA DESK – सारण जिले के सहाजितपुर थाने के एसआई का एक विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है. जिसमे एसआई शराब के साथ चखना का आनंद ले रहे हैं. वायरल वीडियो में यह स्पष्ट दिख रहा है कि एसआई किसी कमरे में एक गद्देदार सोफे पर बैठे हुए हैं. उनके सामने शराब […]