अनियंत्रित वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की अस्पताल ले जाने के क्रम में हुई मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के तरैया थाना अंतर्गत बगही पोखरेरा गांव के मध्य नहर के समीप अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गई. मृतक तरैया थाना क्षेत्र के बगही पोखरेरा गांव निवासी सत्येंद्र राय का 22 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार बताया गया है. बताया जाता है कि वह बाहर रहता था और छठ पर्व में घर आया था, जहां बीती रात्रि बाजार से सामान खरीद कर घर लौट रहा था.

उसी बीच अनियंत्रित वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद आनन-फानन में उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. उसकी मौत का समाचार मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया. वही सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है.

इस मामले में मृत युवक के छोटे भाई ने बताया कि वह बाजार से सामान खरीद कर बाइक से घर लौट रहे थे. उसी समय किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *