सबका मालिक एक कोई और नहीं ज्योति गोविंद ही है, जो मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च में भी विराजते हैं : अर्जुन मनोज

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सबका मालिक एक कोई और नहीं ज्योति गोविंद ही है, जो मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च में भी विराजते हैं. ज्योति गोविंद ही भगवान का कल्कि अवतार है. बिना ज्योति गोविंद के किसी भी धर्म में धार्मिक अनुष्ठान संभव नहीं है. उक्त बातें ज्योति गोविंद परिवार के संस्थापक अर्जुन मनोज ने ज्योति गोविंद परिवार के 12वें वार्षिकोत्सव पर नूतन सत्संग के दौरान कही. उन्होंने कहा कि सबका मालिक एक है और वह ज्योति गोविंद ही है.

यही ज्योति गोविंद अपने अलौकिक प्रकाश पुंज से अज्ञान रूपी अंधकार का नाश करते हैं. शहर के वार्ड नंबर-एक, नया बस्ती लोहा टोला स्थित ज्योति गोविंद भवन पर नूतन सत्संग का वार्षिकोत्सव का शुभारंभ फीता काटने के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. तदुपरांत ज्योति गोविंद का आवाहन किया गया. जिसके बाद नूतन सत्संग एवं प्रवचन का आयोजन किया गया.

इस दौरान भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालु महिला पुरुषों के द्वारा ज्योति गोविंद की परिक्रमा एवं पूजन किया गया. वही व्यास मंडली और कलाकारों के द्वारा ज्योति गोविंद के भक्तिमय भजन से वातावरण को सुगंधित करते हुए वक्ताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया गया. ज्योति गोविंद के जयकारे से पूरा परिसर गूंजता रहा. वहीं नूतन सत्संग और वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाये जाने के उपरांत सामूहिक भंडारे में सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया.

इस मौके पर विनोद सिंह, सूर्यनाथ सिंह, प्रभुनाथ सिंह, विकास कुमार, रवि शंकर सिंह, मनीष कुमार, परमहंस सिंह, सूर्यनाथ सिंह, कृष्णा सिंह, कल्याण सिंह, प्रभु सिंह, श्रीनारायण सिंह, निर्मल सिंह, जय प्रकाश, विजय प्रकाश, ज्योति कुमारी, कविता देवी, आशा देवी, उषा देवी, माया देवी, मुन्नी देवी, राजकुमारी देवी आदि उपस्थित रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *