मांझी, गौतमस्थान-बकुलहा, बलिया (ददरी मेला) व तुर्तीपार लार रोड-बेल्थरा रोड में कार्तिक पूर्णिमा मेला को ले स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

0 minutes, 6 seconds Read

CHHAPRA DESK – मांझी, गौतमस्थान-बकुलहा, बलिया (ददरी मेला) तथा तुर्तीपार लार रोड-बेल्थरा रोड में कार्तिक पूर्णिमा मेला लगने के अवसर पर मेला यात्रियों की सुविधा एवं मेले में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा 07 एवं 08 नवम्बर को दो दिन कार्तिक पूजा अनारक्षित विशेष गाड़ी चलाया जाएगा.

* गाड़ी संख्या : 05105 छपरा-बलिया कार्तिक पूर्णिमा अनारक्षित पूजा स्पेशल गाड़ी दिनांक 07.11.2022 दिन सोमवार को छपरा से 22:15 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर एक मिनट का ठहराव लेते हुए बलिया 23:50 बजे पहुंचेगी.
* गाड़ी संख्या : 05106 बलिया-छपरा कार्तिक पूर्णिमा अनारक्षित पूजा स्पेशल गाड़ी दिनांक 08.11.2022 दिन मंगलवार को बलिया से 03:00 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर एक मिनट का ठहराव लेते हुए 23:50 बजे छपरा पहुंचेगी.
* गाड़ी संख्या : 05107 बलिया-मऊ कार्तिक पूर्णिमा अनारक्षित पूजा स्पेशल गाड़ी दिनांक 07.11.2022 दिन सोमवार को बलिया से 23:00 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर एक मिनट का ठहराव लेते हुए दूसरे दिन 00:40 बजे मऊ पहुंचेगी.
* गाड़ी संख्या : 05108 मऊ -बलिया कार्तिक पूर्णिमा अनारक्षित पूजा स्पेशल गाड़ी दिनांक 08.11.2022 दिन मंगलवार को मऊ से 02:30 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर एक मिनट का ठहराव लेते हुए 04:00 बजे बलिया पहुंचेगी.
* गाड़ी संख्या : 05111 औड़िहार-मऊ-भटनी कार्तिक पूर्णिमा अनारक्षित पूजा स्पेशल गाड़ी दिनांक 07.11.2022 दिन सोमवार को से 22:00 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर दो मिनट का ठहराव लेते हुए दूसरे दिन 01:45 बजे भटनी पहुंचेगी।
* गाड़ी संख्या : 05112 भटनी- मऊ -औड़िहार कार्तिक पूर्णिमा अनारक्षित पूजा स्पेशल गाड़ी दिनांक 08.11.2022 दिन मंगलवार को भटनी से 03:45 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर दो मिनट का ठहराव लेते हुए 07:45 बजे बलिया पहुंचेगी.
* गाड़ी संख्या : 05109 बलिया-मऊ कार्तिक पूर्णिमा अनारक्षित पूजा स्पेशल गाड़ी दिनांक 08.11.2022 दिन मंगलवार को बलिया से 11:00 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर एक मिनट का ठहराव लेते हुए 13:00 बजे मऊ पहुंचेगी.
* गाड़ी संख्या : 05110 मऊ-बलिया कार्तिक पूर्णिमा अनारक्षित पूजा स्पेशल गाड़ी दिनांक 08.11.2022 दिन मंगलवार को मऊ से 14:00 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर एक मिनट का ठहराव लेते हुए 16::00 बजे बलिया पहुंचेगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *