बाइक सवार दंपति से हथियार के बल पर अपराधियों ने मोबाइल एवं आभूषण लूटी ; पत्नी को परीक्षा दिलाने जा रहा था युवक

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर गांव के समीप बाईक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर एक दंपति से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. पीड़ित व्यक्ति जलालपुर थाना के कोठेयां गांव निवासी शिबू कुमार सिंह बताया गया है. पीड़ित युवक ने बताया कि वह बाइक से पत्नी को परीक्षा दिलाने पीएन सिंह कॉलेज परसा जा रहा था.

वह उक्त गांव के समीप बाईक में पेट्रोल लिया और खैरा-गड़खा पथ के रास्ते निकलकर धरमपुर गांव के समीप जैसे ही पहुंचा कि पीछे से एक बाइक पर तीन सवार अपराधी ओवरटेक कर उसकी बाइक रोक दिया तथा एक ने शिबू के सिर पर कट्टा के बट से प्रहार कर दिया तथा उसके दोनों सहयोगी ने मोबाइल, पर्स तथा उसके पत्नी का मोबाइल सोने का चेन, अंगूठी लूटकर फरार हो गये.

जिसकी सूचना स्थानीय थाना को दिया. थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति द्वारा घटना की जानकारी मौखिक प्राप्त है. परीक्षा को लेकर लिखित आवेदन प्राप्त नही है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. लिखित आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *