बरात में कट्टा लहरा कर नर्तकी के साथ डांस करने के मामले में छानबीन शुरू

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुजौना पंचायत के बलवहिया गांव में नर्तकी के साथ कट्टा लहराकर डांस करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है. हालांकि वायरल वीडियो के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है. वीडियो दरियापुर थाना क्षेत्र के मुजौना पंचायत स्थित बलवहिया गांव का बताया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दरियापुर थाना क्षेत्र के धर्मानगत गांव निवासी अजीज अंसारी के पुत्री का बरात आया था.

जिसमे बार बालाओं का डांस प्रोग्राम चल रहा था. जिसमे छपरा के तीन युवक में सोएब हाथ में कट्टे के साथ डांस करते किसी ने वीडियो बना वायरल कर दिया. वीडियो में दिख रहे दो और युवक छपरा का आफताब व मलिक बताया जा रहा है. एक ग्रामीण ने नाम नही छापने की शर्त पर बताया कि इन लोगों के पास गोली का जखीरा भी था. जिसको के लोग पैसा की तरह छीट रहा था.

वैसे हलचल News24 ग्रामीणों की बातों की पुष्टि नहीं करता है. वही थाना अध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि कट्टा लहराकर डांस करने का वीडियो व मामला सामने आया है. जिसको लेकर जांच शुरू कर दी गई है. आरोपी की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज करने के साथ गिरफ्तार कर जल्द ही जेल भेजा जाएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *