भूमि विवाद में भाई बना भाई का दुश्मन गले पर कर दिया धारदार हथियार से प्रहार ; दोनों पक्षों से दर्जन भर गंभीर

0 minutes, 5 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – सारण जिले के रसूलपुर थाना अंतर्गत जमनपुर गांव में बांट-बखरे को लेकर भाई-भाई के बीच दुश्मनी इस कदर बढ़ गई कि दोनों एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए. बात बढ़ाने के बाद लाठी-डंडे व धारदार हथियार भी चलने लगे. उस दौरान एक पक्ष से दो लोग धारदार हथियार लगने से जख्मी हुए हैं तो दूसरे पक्ष से भी लाठी-डंडे के प्रहार से चार लोग जख्मी हुए हैं. फिलहाल सभी जख्मी का उपचार छपरा अस्पताल में चल रहा है. घायलों में एक पक्ष से रसूलपुर थाना क्षेत्र के जमनपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामदहारी प्रसाद का 41 वर्षीय पुत्र विजय प्रसाद उनका भतीजा 30 वर्षीय

 

रंजीत कुमार एवं दूसरे पक्ष से स्वर्गीय रामदहारी प्रसाद का 50 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार उनकी पत्नी इंद्रावती देवी, 22 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार एवं 20 वर्षीय पुत्री आकृति कुमारी शामिल है. जिसमें विजय प्रसाद के सीने में चाकू लगी है तो उनके भतीजा परमेश्वर प्रसाद के पुत्र रंजीत कुमार के गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया है, जिसके कारण उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. सभी जख्मी को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. वही इस मामले में दोनों ही पक्षों के तरफ से एक दूसरे के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *