100 साल पुरानी चोरी गई अष्टधातु निर्मित राधाजी की मूर्ति बरामद

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – गोपालगंज जिला के हथुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पोखर की खुदाई में 100 साल पुरानी चोरी गई अष्टधातु निर्मित राधाजी की मूर्ति बरामद की गई. जिसके बाद चारों तरफ यह बात फैल गई और मूर्ति देखने के लिए वहां भीड़ जुट गई. बताते चलें कि गोपालगंज जिला के हथुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी रायमान टोला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने सरकारी पोखरे में छठ घाट निर्माण के क्रम में खुदाई करते समय अष्टधातु निर्मित राधाजी की लगभग 2 फीट की मूर्ति बरामद की गई.

जिसके बाद इस घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अष्टधातु की मूर्ति को जब्त कर थाना लाया. सत्यापन करने पर पता चला कि उक्त मूर्ति को वर्ष 2018 के फरवरी माह में स्थानीय एक मंदिर से चोरी की गई थी. जिसको लेकर हथुआ थाना कांड संख्या 31/2018 अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज किया गया था. मूर्ति लगभग 100 साल पुरानी है.

इस बात की जानकारी गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रेस वार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि हथुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय के सामने सरकारी पोखर की खुदाई के दौरान वर्ष 2018 में मंदिर से चोरी गई अष्टधातु निर्मित राधाजी की मूर्ति को बरामद किया गया है जिसे कड़ी कार्रवाई के बाद मंदिर समिति को सौंपा जाएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *