छज्जा के विवाद में मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र में छज्जा निकालने के विवाद में हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई. मृतक की पहचान जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के बदनपुरा चनचौरा गांव निवासी रामनरेश राय के 75 वर्षीय पुत्र शंकर राय के रूप में की गई. इस घटना के बाद परिवार वालों के द्वारा रसूलपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा,

जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया. इस घटना के संबंध में मृतक के पुत्र धर्मेंद्र राय और जितेंद्र राय ने बताया कि और पड़ोसी से छज्जा निकालने को लेकर विवाद हुआ जिस पर उन लोगों ने कहा कि छज्जा उनके जमीन में है अगर उनको ऐतराज है तो अमीन से मापी करवा ले. लेकिन बात धीरे-धीरे बढ़ गई और धक्का-मुक्की के बाद मारपीट हो गई.

उस दौरान उनके पिता की गला दबा दी गई, जिसके कारण उनकी मृत्यु हुई है. वही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर रसूलपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *