वाहन जांच को देखते ही लग्जरी कार से कूदकर भागा व्यक्ति ; जांच के दौरान कार से निकला भारी मात्रा में विदेशी शराब

0 minutes, 1 second Read

Add

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के रिविलगंज थानान्तर्गत सेमारिया पयहारी बाबा मठ के सामने सघन वाहन चेकिंग अभी हमको देखकर एक व्यक्ति लग्जरी कर से कूद कर भाग निकला इसके बाद पुलिस ने जब कर की तलाशी ली तो कर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि उनके निर्देशन में पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, शराब तस्करों एवं शराब कारोबारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है. सी क्रम में रिविलगंज थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि तस्कर 01 चार पहिया वाहन से विदेशी शराब ले कर आ रहे हैं. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमारिया पयहारी बाबा मठ के सामने सघन वाहन चेकिंग प्रारंभ किया गया.

 

वाहन चेकिंग के क्रम में 470.520 ली0 विदेशी शराब एवं 01 चार पहिया वाहन जब्त किया गया. हालांकि उस दौरान तस्कर भाग निकलने में सफल रहा. इस संदर्भ में रिविलगंज थाना कांड सं0-389/24 दर्ज किया गया है. इस कांड में संलिप्त शराब तस्करों / कारोबारियों की गिरफ्तारी हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. जब्त कार से कुल 470.520 ली० विदेशी शराब बरामद किया गया है. छापामारी टीम में रिविलगंज थानाध्यक्ष पु०अ०नि० सुभाष कुमार, पु०अ०नि० राहुल कुमार श्रीवास्तव, सि0/458 रविरंजन कुमार, सि0/504 सुशील पासवान एवं रिविलगंज थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *