खुशखबरी : सारण में ₹18.74 करोड़ की लागत से 180 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत 207 स्थलों पर खेल मैदान के निर्माण का हुआ कार्यारम्भ

0 minutes, 6 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले में खेल के विकास को लेकर राज्य सरकार के द्वारा विशेष पैकेज की सौगात दी गई है. जिसके कारण सारण जिले में निश्चित तौर पर खिलाड़ियों को उभरने का मौका मिलेगा. ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 638 करोड़ 27 लाख रु० की लागत से खेलों के विकास हेतु बिहार के 533 प्रखण्डों के 5671 ग्राम पंचायतों में 6659 खेल मैदानों के निर्माण का कार्यारम्भ किया गया है. जिसमें सारण को 18 करोड़ 73 लाख रू० की लागत से सारण जिला अंतर्गत 180 ग्राम पंचायतों के 207 स्थानों पर मनरेगा योजना के तहत खेल मैदान के निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया है.

जिसमें अमनौर-10, बनियापुर-20, छपरा सदर-07, दरियापुर 18, दिघवारा-04, एकमा-12, गड़खा-12, इसुआपुर-18, जलालपुर 12, लहलादपुर-05, मकेर-06, मांझी-13, मढ़ौरा 13, मशरख 17, नगरा-05, पानापुर-08, परसा-07, रिविलगंज-05, सोनपुर-07 तथा तरैया-08 खेल मैदानों को विकसित किया जा रहा है. जिसको लेकर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रदर्शन जिला मुख्यालय में किया गया. जहां सारण जिलाधिकारी अमन समीर, उपविकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल, निदेशक डीआरडीए कय्यूम अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

जिला में विकसित कराये जा रहे खेल मैदानों में निम्नलिखित खेल सुविधाएं होंगी उपलब्ध

* 207 Running Track

* 24 फुटबॉल मैदान

* 207 बॉलीवॉल कोर्ट

* 207 बास्केट बॉल कोर्ट

* 207 बैडमिंटन कोर्ट

* 100 हाईजम्प ट्रैक

* 99 लॉगजम्प ट्रैक

* 80 खोखो कोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *