दुकान के बाहर स्टॉल या सामान निकाल कर फुटपाथ अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को जिला प्रशासन ने थमाया नोटिस कहा इसके बाद होगी कानूनी कार्रवाई

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   सारण पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कुमार आशीष के निर्देशन में यातायात थाना द्वारा पंकज सिनेमा रोड, हथुआ मार्केट, साहेबगंज में वैसे दुकानदार जो अपने दुकान के सामने सड़क पर अतिक्रमण कर के दुकान, अस्थायी स्टॉल लगाते हैं उनको नोटिस थमाया गया. जिसके बाद उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि इसके बाद अगर उनके द्वारा फुटपाथ और सड़क पर स्टॉल या सामान लगाया जाता है तो उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बताते चलें कि शहर के पंकज सिनेमा रोड, हथुआ मार्केट, साहेबगंज सहित अनेक बाजारों में दुकानदारों के द्वारा सड़क पर स्टॉल और सामान लगाकर सड़क को अतिक्रमण कर दिया जाता है.

जिसके कारण वाहन चालकों की बात कौन कहे पैदल चलने वालों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वहीं आम लोगो को आने जाने एवं यातायात को सुचारू रूप से चलाने में बाधा उत्पन्न होती है. जिसको देखते हुए यातायात पुलिस के द्वारा उन दुकानदारों के विरूद्ध पुलिस एक्ट की धारा-34 व भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-152 के तहत नोटिस दिया गया एवं सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. इस मामले में एसपी ने बताया कि ऐसे दुकानदार यदि पुनः

इस गलती को दुहराते हैं तो उनके विरूद्ध सारण अनुमंडल दंडाधिकारी के माध्यम से विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी. यह अभियान सारण पुलिस द्वारा निरंतर जारी रहेगा. इस अभियान के दौरान यातायात संचालन के दौरान 79 दो पहिया/चार पहिया वाहन से बिना हेलमेट/अवैध पार्किंग / नो एन्ट्री एवं अन्य मोटर वाहन अधिनियम के उल्लघंन करने के आरोप में 01 लाख 51 हजार रूपये का ऑनलाइन चलान भी काटा गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *