
CHHAPRA DESK – सारण जिले के दाउदपुर थाना अंतर्गत तकिया गांव उस समय चर्चा में आ गया जब गांव स्थित मोबाइल के टावर पर चढ़कर एक लड़की गांव वालों से बोली कि – “मैं अब मरने जा रही हूं. कूदकर जान दे दूंगी. लेकिन, मेरी मौत का जिम्मेदार उनके गांव का अजय मांझी, उसका भाई संजय मां एवं बहन रानी होंगे. नहीं तो उन्हें अपनाना पड़ेगा. फिर क्या था, पूरे गांव में यह बात आग की तरफ फैल गई और अफरातफरी का माहौल बन गया. सबको डर था कि वह लड़की कहीं टावर से छलांग ना लगा दे. जब गांव वालों ने उसकी मांग पूछी तो उसने कहा कि वह 6 वर्षों से अजय मांझी के संपर्क में रहते हुए उसके साथ घूमना फिरना कर चुकी है. अब अजय मांझी और उसके घर वाले उसकी शादी को मंजूरी नहीं दे रहे हैं. जिसको लेकर वह अपनी जान देने जा रही है.

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की रहनेवाली है
उक्त लड़की उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की के हरवा गांव निवासी बताई गई है, जो कि शादी के लिए प्रेमी के घर पहुंच गई थी. इस संबंध में उसने बताया कि वह अपने मौसी के घर दिल्ली में रहती थी, जहां अजय उसके पड़ोस में रहता था. वह बिजली मिस्त्री का काम करता था, जहां दोनों की पहचान हुई और दोनों 6 वर्षों तक साथ मिलते-जुलते और घूमते फिरते रहे. वह उसके घर भी आया जाया करता था.

परिवार वालों के दबाव पर आ गया छपरा
परिवार वालों को जब उसके इश्कबाजी की जानकारी हुई तो वे लोग उसे छपरा बुला लिए और जब फोन पर दोनों की बातचीत कम होने लगी तो वह लड़की अपने गांव आजमगढ़ आई और फिर आजमगढ़ से आज दाउदपुर उसके गांव पहुंची लेकिन परिवार वाले उसे अपनाने को तैयार नहीं हुए. उनका कहना था कि बिना दहेज की शादी नहीं होगी. जिसको लेकर वह टावर पर चढ़कर अपनी बात मनवाने के प्रयास में लगी. वहीं सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझो जाकर उसे टावर से उतारा गया.

