तेज रफ्तार का कहर : अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवक की मौत ; चालक फरार खलासी की हुई धुनाई

0 minutes, 5 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –   सारण जिले में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है. आज जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क दुर्घटनाओं में दो युवक की मौत हुई है. पहली घटना सारण जिले के गड़खा थाना अंतर्गत फोरलेन पर हुई है, जहां अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया. जिसके कारण उसकी मौत मौके पर हो गई. वहीं बाइक पर बैठी उसकी बहन और फुआ दोनों घायल हो गई. जिनका उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. मृत युवक की पहचान जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत मेहिया गांव निवासी उमेश कुमार सिंह के 24 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार सिर्फ उर्फ राहुल कुमार के रूप में की गई है.

इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर थोड़ी देर के लिए बवाल काटा. दुर्घटना के बाद चालक भाग निकलने में सफल रहा. जबकि लोगों ने खलासी को पड़कर उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खलासी को भीड़ से बचाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां देर शाम तक शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया है.

Add

 

इस घटना के संबंध में मृत युवक के परिवार वालों ने बताया कि वह किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपनी बुलेट पर फुआ देवंती देवी एवं बहन रेखा कुमारी को बैठाकर जा रहा था. तभी फोरलेन पर अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बुलेट में टक्कर मार दिया. जिसके बाद बुलेट दुर्घटना ग्रस्त हो गई. वही ट्रक का चक्का उसके ऊपर चढ़ गया जिसके कारण मौके पर उसकी मौत हुई है. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा भी किया.

जबकि, दूसरी घटना में एकमा थाना क्षेत्र अंतर्गत पासी टोला के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक टोटो दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसके कारण टोटो चालक की मौत मौके पर हो गई. वहीं टोटो पर बैठे कुछ यात्री मामूली रूप से घायल हुए. मृत टोटो चालक की पहचान दाउदपुर थाना क्षेत्र के बरेजा गांव निवासी इद्रीश अली के 26 वर्षीय पुत्र शौकत अली के रूप में की गई है. इस घटना के संबंध में मृतका के परिवार वालों ने बताया कि वह फोटो लेकर जा रहा था तभी एकमा थाना क्षेत्र अंतर्गत पासी टोला के समीप मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसके टोटो में टक्कर मार दिया. जिस कारण टोटो पलट गई और उसमें दबाकर उसकी मौत हुई है. सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *