₹50 हजार के इनामी कु’ख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार ; हथियार व जि’न्दा का’रतूस बरामद

0 minutes, 0 seconds Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के अरार मोड़ के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जिले के कुख्यात अपराधी, भू माफिया और ताइद हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता तथा 50 हजार के ईनामी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक हथियार और जिन्दा कारतूस बरामद किया है. फिलहाल गिरफ्तार किए गए अभियुक्त से पुलिस पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दरअसल इस संदर्भ में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी की जिले के कुख्यात कई कांडो में वांछित

बदमाश भू माफिया योगेंद्र पंडित सिल्वर रंग के टाटा सफारी कार से मोहम्मदपुर के रास्ते गोपालगंज शहर में आ रहा है. प्राप्त सूचना के आधार पर प्राथमिकी अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए नगर थाना टीम एवं एसटीएफ टीम के संयुक्त छापामारी की गई. छापामारी के दौरान नगर थाना क्षेत्र के अरार मोड़ से गिरफ्तार किया है. वही पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के पास से पुलिस ने 1 देशी कट्टा एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद किया गया. साथ ही जिस गाड़ी सफारी गाड़ी से घटनाओ में प्रयुक्त करता था. उस गाड़ी को भी जब्त किया गया है.

एसपी ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर लूट जालसाजी समेत दर्जनों मामले दर्ज है. साथ ही नगर थाना क्षेत्र के बंजारी के पास हुए 11 जनवरी 2024 को ताईद की हत्या मामले में नामजद मुख्य साजिश कर्ता है. जिसके बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी में लगी हुई थी. इसी बीच जिला एसटीएफ और नगर थाना की पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में पकड़ा गया है. साथ ही ऐसे अपराधियों पर स्प्रीडी ट्रायल चलाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी. साथ ही कई कांडो में ये वांछित है जिसे रिमांड पर पुलिस लेगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *