छपरा में दिनदहाड़े लगातार दूसरे दिन भी CSP से लूट ; अपराधियों ने चलाई दो राउंड गोली

0 minutes, 7 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  छपरा में दिनदहाड़े लगातार दूसरे दिन भी बेखौफ अपराधियों ने CSP से लूट की घटना को अंजाम दिया है. लूट के दौरान अपराधियों ने दो राउंड गोली भी चलाई है. घटना जिले के मशरक थानान्तर्गत लखनपुर गांव की है. जहां सीएसपी बैंक में अपराधियों द्वारा फायरिंग करते हुए लूटपाट की घटना कारित की गयी है. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मशरक, अंचल पुलिस निरीक्षक, मशरक एवं थानाध्यक्ष मशरक थाना द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर निरीक्षण निरीक्षण किया गया एवं अपराधियों की पहचान हेतु आस-पास के सी०सी०टी०वी० फुटेज का अवलोकन किया गया. इस मामले में पीड़ित सीएसपी संचालक कर्ण कुदरिया पंचायत के वार्ड -3 के वार्ड प्रतिनिधि सदस्य रंजय कुमार ने बताया कि मां इन्टरनेट सर्विस के नाम से उनका साइबर कैफे चलता है.

जिसमें उनके भाई अमरनाथ कुमार चलाते हैं. उसी साइबर कैफे पर 2 बाइक पर सवार 6 हथियारबंद अपराधियों ने साइबर कैफे में घुस 60 हजार नकद और 2 मोबाइल लूट लिया है. जिसके बाद अपराधी फायर करते हुए फरार हो गए. बता दें कि बीते दिन जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत असहनी गांव में बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल के बल पर सीएसपी संचालक रसूलपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी श्रीराम विनोद दुबे के पुत्र अर्जुन दुबे को पिस्टल के बल पर कवर कर चाकू मार दो लाख रुपए की लूट कर ली गई है.

Add

वह स्थानीय थाना क्षेत्र के अतरसन गांव में बैंक ऑफ़ इंडिया का सीएसपी चलाता है. इस मामले में पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि सीएसपी संचालक द्वारा 02 राउंड फायरिंग कर 02 मोबाइल एवं 60,000/- (साठ हजार रूपया) लूटे जाने की बात बताई जा रही है. निरीक्षण के क्रम में घटनास्थल से 01 खोखा बरामद किया गया है. इसी क्रम में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं घटना के त्वरित उद्भेदन, लूटी गयी सामानों की बारामदगी तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है. वहीं इस मामले में अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है.

लूट कर सिवान की तरफ भागे अपराधी ; सिवान में मिला मोबाइल

इस लूट की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और अपराधियों के भागे दिशा में पीछा किया गया तो लूटी गयी मोबाइल को घटनास्थल के लगभग 15 किमी दूर सिवान जिला के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोपालपुर से बरामद कर लिया गया है. मोबाइल वहां फेंका गया था जिसे बरामद किया गया है. पुलिस अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर लगातार छापेमारी जारी रखी है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *