शादी समारोह से लौटने के दौरान छात्र को अनियंत्रित वाहन ने रौं’दा ; एक दोस्त पीएमसीएच रेफर

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK- छपरा में तेज रफ्तार के कहर ने बीए के एक छात्र की जिंदगी निगल ली है. जबकि उसके दोस्त को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर किया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. अमृत छात्र की पहचान छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत दौलतगंज मोहल्ला निवासी मुन्ना कुमार के 18 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार सिंह के रूप में की गई है. वहीं गंभीर रूप से घायल युवक जलालपुर थाना क्षेत्र के कोठियां गांव निवासी मनोज सिंह का पुत्र कुणाल सिंह बताया गया है.

 

घटना के संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था. वापस लौटने के क्रम में शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत नैनी द्वारकाधीश मंदिर के समीप किसी अनियंत्रित वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया. जिसके कारण रोहित की मौत जहां मौके पर हो गई. वहीं कुणाल गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके द्वारा इस घटना की सूचना उनको दी गई. सूचना के बाद वे लोग और पुलिस भी मौके पर पहुंची. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा.

वहीं गंभीर रूप से घायल कुणाल को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है. वहीं सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने रोहित के शव को पंचनामा के बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और परिवार वालों को सौंप दिया गया है. वहीं इस घटना के बाद मृतक के परिवार वालों एवं दोस्तों में कोहराम मचा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *