देसी क’ट्टा, दो जिन्दा का’रतूस व चो’री करने के उपकरण के साथ एक अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के परसा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक देसी कट्टा, दो जिन्दा कारतूस व चोरी करने के उपकरणों के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. बता दें कि बीते दिन जिले के परसा थानान्तर्गत ग्राम पोखरपुर निवासी सुमित कुमार, पिता- राजेश्वर प्रसाद सिंह व इनके पडोसी के घर से अज्ञात चोरों के द्वारा सोना-चांदी का आभूषण एवं नकद की चोरी की घटना को कारित किया गया था.

 

उक्त सूचना पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए परसा थाना पुलिस दल द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से घटना में संलिप्त एक अपराधी को एक देसी कट्टा, दो जिन्दा कारतूस व चोरी करने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार व्यक्ति द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई है. इस सम्बन्ध में परसा थाना काण्ड संख्या-133/24 दर्ज कर काण्ड में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

गिरफ्तार अभियुक्त दरियापुर थाना क्षेत्र के दरिहारा भुआट गांव निवासी रंकज कुमार राय उर्फ रंधीर कुमार बताया गया है. जिसके पास से देशी कट्टा- 01, जिन्दा कारतूस 02, लकड़ी एवं लोहे से बना हसुआ-02, लोहे का फाइटर 01, बांस का बना करीब 10 फीट का लकड़ी जिसमे एल्युमीनियम का हुक लगा हुआ-01 बरामद किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *