छपरा के गौरा गांव में आग लगने से फूसनुमा मकान में खेल रहे दो बच्चों की झुलस कर मौत ; परिजनों में मचा कोहराम

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK- सारण जिले के मढ़ौरा थाना अंतर्गत गौरा ओपी क्षेत्र के हथिसार कोरार गांव स्थित फूसनुमा घर में अचानक आग लगने से उसमें खेल रहे दो बच्चों की झुलसकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृत बच्चों की पहचान गौरा ओपी क्षेत्र के हथिसार कोरर गांव निवासी धर्मेंद्र साह के पुत्र आर्यन कुमार एवं अभय कुमार के रूप में की गई है.

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चे पढ़ने गए हुए थे और घर पहुंचने के बाद खाना खाकर ढर में खेल रहे थे. उसी दौरान अचानक आग लग गई. जिसके बाद आग से बचने की डर से दोनों खटिया के नीचे छुप गए थे. जिस पर किसी परिजनों का नजर नहीं पड़ी और दोनों उसी में झुलसकर मर गए.

इस घटना को लेकर पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई. वहीं पुलिस ने दोनो बच्चों के शव को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंप दी गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *