अनियंत्रित पिकअप वैन पलटने से शादी समारोह में जा रहे एक वेटर की मौ’त ; दर्जनभर गंभीर

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अमनौर थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार से जा रहे अनियंत्रित पिकअप वैन के पलटने से एक वेटर की मौत जहां मौके पर हो गई. वहीं पिकअप पर सवार दर्जन भर वेटर और रसोईया गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. मृत वेटर की पहचान सारण जिले केअमनौर थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर गांव निवासी स्वर्गीय मुखलाल महतो के पुत्र अभिरंजन कुमार के रूप में की गई है.

वहीं घायलों में उसी के पड़ोसी दिल रंजन कुमार सहित अन्य शामिल हैं. जिन्हें, बेहतर चिकित्सा के लिए पटना रेफर किया गया है. वही पटना उपचार के दौरान दिलरंजन की स्थिति नाजुक बतलाई जा रही है. इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी लोग वेटर और रसोईया का काम करते हैं. बीती देर रात्रि पिकअप से सवार होकर वह लोग साटा पर जा रहे थे. उसी बीच पिकअप वैन का अगला चक्का ब्लास्ट कर गया,

 

जिसके कारण पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई और इस हादसे में अभिरंजन की मौत हुई है. वही दिलरंजन सहित अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. इस सूचना के बाद अमनौर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छपरा से सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है. जिसके बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लगा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *