सड़क हादसे में छात्रा की मौत ; सूचना पर घर में मचा कोहराम

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के सोनपुर थाना अंतर्गत थाना के समीप अनियंत्रित वाहन ने एक छात्रा को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई. मृत छात्रा की पहचान जिले के दिघवारा थाना अंतर्गत निजाम चक गांव निवासी संजय सिंह की 15 वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी के रूप में की गई.

शव की पहचान के बाद जैसे ही इस घटना की सूचना परिवार वालों को दी गई. परिवार में कोहराम मच गया. परिजन रोते-पीटते घटनास्थल पहुंचे. वहीं थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां रात्रि होने के कारण प्रशासनिक आदेश के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

बताया जा रहा है कि वह छात्रा साइकिल से गई थी, जहां किसी अनियंत्रित वाहन ने उसे अपनी चपेट में मिल लिया. जिसके बाद उसके सिर पर वाहन का पहिया चढ़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *