मशरक थावे रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत ; सूचना के बाद घर में मातम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के मशरक-छपरा-थावे रेलखंड पर राजापट्टी रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई. सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गया. मृत युवक की पहचान छपरा नगर थाना क्षेत्र के नगरपालिका चौक निवासी शिवम कुमार उर्फ दीपक के रूप में हुई है. वह स्वर्गीय ओमप्रकाश राय का पुत्र था. प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवम कुमार गोपालगंज से छपरा जाने के लिए ट्रेन संख्या 55109 थावे-छपरा पैसेंजर ट्रेन से यात्रा कर रहा था. उसी दौरान राजापट्टी रेलवे स्टेशन के समीप वह ट्रेन की चपेट में आ गया,

Add

जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हालांकि कागजी खानापूर्ति पूरा करते हुए रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम अगले दिन कराए जाने को लेकर सुरक्षित रखा गया है. शिवम कुमार अविवाहित था. रेल पुलिस ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *