विद्यालय के कर्मचारी पर 3 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ मामले में नगर थाना चौक पर बवाल के बाद पुलिस को चटकानी पड़ी लाठियां ; क्या है पूरा मामला ?

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर से इस समय एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां तीन वर्षीय छात्रा के साथ विद्यालय के एक कर्मचारी द्वारा छेड़छाड़ किए जाने में के मामले में परिजन आक्रोशित होकर नगर थाना चौक पर प्रदर्शन करने लगे. देखते ही देखते वहां भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिस को लाठियां चटकानी पड़ गई. जिसके बाद उग्र भीड़ शांत हुई, लेकिन परिजन प्राथमिकी दर्ज कराए जाने को लेकर डटे रहे. अंत में सदर डीएसपी राज किशोर सिंह एवं डीएसपी 2 राकेश कुमार सिंह भी दलबल के साथ नगर थाना चौक पहुंचे और पीड़ित का बयान दर्ज किया गया. वहीं उक्त विद्यालय कर्मी के गिरफ्तारी के लिए टीम तैयार कर भेजा गया.

मामला छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत गुदरी बाजार मेन रोड नगीना सिंह कॉलोनी स्थित जेडी पब्लिक स्कूल से सामने आया है, जहां विद्यालय की तीन वर्षीय छात्रा के साथ विद्यालय के ही एक कर्मचारी के द्वारा छेड़छाड़ किए जाने की बात बताई गई है. मामला करीब 10 दिन पहले का बताया जा रहा है, जिसमें परिवार वालों का आरोप है कि बच्ची जब घर आई तो उसके लंगराने के कारण उनके द्वारा उसे अस्पताल में दिखाया गया तो मामला कुछ और निकला.

जिसके बाद वे लोग विद्यालय प्रशासन के पास पहुंचे तो फोटो से उस व्यक्ति की पहचान भी की गई, लेकिन विद्यालय प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई. वही, इसके बदले वह लोग भगवान बाजार थाना पहुंचे लेकिन टालमटोल की गई. जिसके बाद उनके द्वारा एसपी आवास का घेराव करने का मन बनाया तो वहां पुलिस पहुंच गई और उसके बाद वे लोग नगर थाना चौक पहुंचे, जहां इस मामले के संज्ञान में आते ही भीड़ उग्र हो गई और थाना चौक पर प्रदर्शन शुरू हो गया. जिसके बाद पुलिस को लाठी भांजनी पड़ गई.

क्या कहते हैं डीएसपी

इस मामले में सदर डीएसपी राज किशोर सिंह ने बताया कि शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत काशी बाजार स्थित जेडी पब्लिक स्कूल की तीन वर्षीय छात्रा के साथ विद्यालय के एक कर्मचारी के द्वारा किए जाने का मामला सामने आया है. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित पक्ष के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित कर भेजा गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *