दोस्ती हुई दागदार ; दोस्तों ने की दोस्त की ग’ला काटकर ह’त्या

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा में दोस्ती-यारी के दागदार होने के अनेकों मामले सामने आ रहे हैं. ताजा मामला जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र से आया है. जहां दोस्तों ने ही एक दोस्त की ग’ला काटकर नि’र्मण ह’त्या कर दी है. परिवार वाले बेचैन थे. बारात से वापस नहीं लौटने के बाद परिवार वाले खोजबीन के बाद थक हार कर जब दोपहर में जलालपुर थाना पहुंचे तो उन्हें ज्ञात हुआ कि स्थानीय थाना क्षेत्र के भटकेसरी ग्राम स्थित चंवर से एक युवक का शव बरामद किया गया है.

जिसके बाद थानाध्यक्ष ने जब मृत युवक की तस्वीर परिजनों को दिखाई तो परिजन रोने लगे. मृत युवक की पहचान जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के दुबवलिया गांव निवासी शिवनारायण के 21 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गई है. पहचान के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है.

दोस्तों के साथ बाइक से गया था बारात

सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान अभिषेक के परिवार वालों ने बताया कि बीती रात्रि अपनी अभिषेक को बारात ले जाने के लिए दो युवक बाइक से आए थे और वे लोग उसे बाइक पर बैठाकर साथ ले गए थे. लेकिन सुबह जब वह घर वापस नहीं लौटा तो वह लोग उसकी खोजबीन में लगे थे.

उसी बीच दोपहर में जब वे लोग जलालपुर थाना गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने पहुंचे तो उन्हें जानकारी मिली कि भटकेसरी गांव से एक युवक का शव बरामद किया गया है. जिसके बाद उनके द्वारा शव की पहचान की गई. अभिषेक की धारदार हथियार से ग’ला काट कर ह’त्या कर दी गई है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *