सड़क हादसे का शिकार हुई दूसरी वर्ग की छात्रा ; परिवार में मचा कोहराम

0 minutes, 5 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के दाउदपुर थाना अंतर्गत दाउदपुर गांव में अनियंत्रित बाइक के धक्के से दूसरी कक्षा के छात्रा की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गई. मृत छात्रा की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव निवासी दिनेश महतो की 12 वर्षीय पुत्री निभा कुमारी के रूप में की गई. इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह गांव स्थित सरकारी विद्यालय से पढ़कर घर लौट रही थी. उसी बीच तेज गति से जा रहे बाइक चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया. जिसके कारण वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई.

 

Add

सूचना के बाद वे लोग उसे लेकर आनंद फलन में सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं, सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है. परिवार वालों ने बताया कि बाइक चालक उसे धक्का मारने के बाद भाग निकला. वे लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *