भैया की साली के प्यार में पागल प्रेमी ने दोस्त संग मिल की थी उसके पिता कि हत्या

0 minutes, 0 seconds Read

GOPALGANJ DESK –  बिहार के गोपालगंज जिला अंतर्गत श्रीपुर थाना क्षेत्र के मगहा गांव में सब्जी विक्रेता की हत्या 8 दिन पहले हुई थी. इस मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मृतक की बड़ी बेटी का देवर रूपेश कुमार सिंह उस हत्या का मुख्य आरोपी है. उसका दोस्त विकाश पांडेय दूसरा आरोपी है. पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस मामले में हथुआ बीडीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि घटना बीते 4 अप्रैल की रात की है. मृतक लक्ष्मी निवास की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. मृतक की पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया.

Add

जांच में पता चला कि रूपेश कुमार सिंह का मृतक की छोटी बेटी से डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वह उससे शादी करना चाहता था. मृतक इस रिश्ते का विरोध करता था. कुछ दिन पहले उन्होंने रूपेश को डांट भी लगाई थी. जिसके बाद रूपेश ने अपने दोस्त विकास पांडेय से यह बात बताई और विकास ने उसे मृतक को रास्ते से हटाने की सलाह दी. फिर दोनों ने मिलकर साजिश रची और सोते समय धारदार हथियार से सब्जी विक्रेता की हत्या कर दी. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार (गड़ासी), मोटरसाइकिल और सिम कार्ड भी बरामद कर लिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *