छपरा-थावे रेलखंड का मंडल रेल प्रबंधक ने किया निरीक्षण ; दिया निर्देश

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  मशरक जंक्शन स्टेशन का निरीक्षण वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने मण्डलीय अधिकारियों के साथ आज छपरा कचहरी-थावे खण्ड के विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के क्रम में मशरक रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया. उस दौरान उन्होंने मशरक स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, संरक्षा के साथ ही अमृत भारत स्टेशन विकास योजना के अंतर्गत कार्य योजनाओ एवं कार्य प्रगति का निरीक्षण किया. मंडल रेल प्रबंधक ने मशरक रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन विकास योजना के अंतर्गत विकास के क्रम में कार्य योजना का अवलोकन किया और यात्रियों की सुगमता एवं समुचित रख-रखाव के लिए सम्बंधित को निर्देशित किया.

उन्होंने विकास कार्यो में सभी विभागों में समन्वय स्थापित कर सभी कार्य उच्चगुणवता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया. इस क्रम में उन्होंने यात्री आरक्षण केंद्र को स्टेशन भवन से हटाकर सडक के समीप शिफ्ट करने, पुराने भवन को यात्री विश्रामालय बनाने एवं स्टेशन पर रखे पुरानी निष्प्रयोज्य सामाग्रियों को हटाने का निर्देश दिया. उन्होंने स्टेशन परिसर एवं प्लेटफार्मों पर यात्री बेन्चेस बढ़ाने तथा प्लेटफार्मों पर स्थित यात्री शेड में लाइट/पंखे बढाये जाने के लिए निर्देश दिया.

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) विकास कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (द्वितीय) विनीत कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर यशवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एम रमेश कुमार, मंडल विद्युत इंजीनियर दीपक यादव, सहायक मण्डल इंजीनियर, छपरा ए के राय कोचिंग, कोचिंग डिपो अधिकारी, छपरा अशोक कुमार सहित वरिष्ठ पर्यवेक्षक, स्टेशन अधीक्षक एवं अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *