तेज रफ्तार का कहर : अलग-अलग दुर्घटनाओं में महिला समेत दो की मौत

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है. जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई दुर्घटनाओं में एक महिला समेत दो व्यक्ति की मौत हुई है. जिले के मढ़ौरा थाना अंतर्गत वाजित भोरहा गांव के समीप अनियंत्रित वाहन ने एक महिला को रौंद दिया. जिसके कारण उसकी मौत हो गई. मृत महिला की पहचान क्षेत्र के बाद गांव निवासी जगन्नाथ महतो की 31 वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह महिला सड़क मार्ग से जा रही थी तभी किसी अनियंत्रित वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई. उसके मौत की सूचना मिलते ही घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया.

Add

जबकि दूसरी घटना में जिले मशरक थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना में गोपालगंज के एक व्यक्ति की मौत उपचार के दौरान हो गई. मृत अधेड़ की पहचान गोपालगंज जिला के बैकुंठपुर थाना अंतर्गत महुआ गांव निवासी झगरू महतो के 39 वर्षीय पुत्र चंद्रमा महतो के रूप में की गई है. उसकी मृत्यु का समाचार मिलते ही घर वाले रोते-पीटते छपरा पहुंचे जहां मशरक थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *