अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के अमनौर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा, चार जिन्दा कारतूस, दो चाकू, मोबाइल फोन और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के मान पुरसौली गांव निवासी सूरज कुमार, गमरहीया गांव निवासी प्रिंस कुमार एवं मशरक थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव निवासी अतुल्लाह हुसैन शामिल हैं. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे किसी चलती ट्रक या चार पहिया वाहन को लूटने की फिराक में थे.

पुलिस ने इस संबंध में अमनौर थाना में प्राथमिकी दर्ज की है और गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है. इस संबंध में अमनौर थाना में कांड संख्या 164/25 भारतीय दंड संहिता एवं आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है. छापामारी टीम में अमनौर थानाध्यक्ष पुअनि कुन्दन कुमार के नेतृत्व में पुअनि जयंत कुमार सिंह, पुअनि मो अख्तर खां, प्रपुअनि आयुष कुमार, सअनि हरेन्द्र सिंह, सिपाही रवि राज रंजन तथा सैप बल के जवान सहित चौकीदार सरोज राय उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *