छपरा में आधुनिक सुविधाओं से युक्त बस स्टैंड के निर्माण हेतु निकाली गई निविदा ; 19.72 करोड़ रुपये की लागत से जिला परिषद कराएगा निर्माण

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला को अब विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त अन्तर्राज्यीय बस स्टैंड की सौगात मिली है. सारण डीएम अमन समीर ने इसकी निविदा निकाल दी है. इस अंतरराज्यीय बस स्टैंड का निर्माण शहर से सटे करिंगा पंचायत के रतनपुरा मौजा में कराया जा रहा है. जहां 5 एकड़ भूमि में इस आधुनिक विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त अन्तर्राज्यीय बस स्टैंड का निर्माण कराया जाएगा. इस बस स्टैंड का निर्माण जिला परिषद द्वारा कराया जायेगा. बता दें कि छपरा के प्राचीन बस स्टैंड में परिवहन के लिए पर्याप्त बसें भी नहीं है. ऐसी स्थिति में विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त अन्तर्राज्यीय बस स्टैंड की सौगात सारण वासियों के लिए एक बहुत बड़ी सौगात मानी जा रही है.

 

इच्छुक व्यक्ति व कंपनी निविदा के लिए आवेदन कर सकते हैं. निविदा निकाले जाने के बाद जिले वासियों में खुशी की लहर है कि अब जल्द ही छपरा भी रोड मार्ग से देश के अन्य राज्यों एवं जिलों से जुड़ सकेगा. ऐसी स्थिति में जहां शहर के विकास को गति मिलेगी, वही यहां से आधुनिक सुविधाओं से लैस बसों के परिचालन से लोगों को आवागमन में भी काफी सुविधा मिलेगी. वहीं जिले का प्रत्येक प्रखंड भी बसों के परिचालन से सड़क मार्ग से जुड़ेगा. टेंपो व पिकअप की बजाय बसों से गांव की यात्रा सुगम होगी.

Add

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *