छपरा में एक युवक की प्रेम प्रसंग में चाकू गोदकर हत्या ; नदी से शव बरामद

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK- सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की चाकू गोदकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आज सुबह उसका शव नदी से बरामद किया गया है. घटना बीती देर रात की बताई गई है.

मृतक जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के पथरा बिन टोली गांव निवासी उपेंद्र महतो का 20 वर्षीय पुत्र लहवर कुमार बताया गया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले मामले की छानबीन में जुटी हुई है. वही उसका शव बरामद किए जाने के साथ ही परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है. मृतक के परिजनों ने बताया कि वह बीती रात्रि शौच के लिए नदी की तरफ गया था लेकिन वापस नहीं लौटा.

जिसके बाद में वे लोग उसकी खोजबीन में लगे थे। इसी बीच आज सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनके पुत्र का शव नदी में पड़ा हुआ है. जिसके बाद वे लोग रोते पीटते वहां पहुंचे. बताया जाता है कि लहवर की हत्या चाकू गोद कर की गई है. जिसके बाद शव नदी में फेंका गया था. उसका शव नदी में मछली पकड़ने के लिए लगाए गए बाड़ में फंसा हुआ पाया गया है.

प्रेम प्रसंग में हत्या की चर्चा

इस हत्या को ग्रामीण प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं, क्योंकि उस युवक का अपने पड़ोस की एक लड़की के साथ चक्कर था और उसके द्वारा उस लड़की के साथ का एक फोटो भी अपने फेसबुक पर लगाया गया था. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. लेकिन, उस युवती का पूरा परिवार घर बंद कर फरार हो चुका है. ऐसी स्थिति में ग्रामीणों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि हो न हो प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने के बाद वह परिवार परिवार गांव छोड़कर फरार हुआ होगा. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा जा रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *