जहरीला पदार्थ खाने से युवक की गई जान ; घर परिवार में मचा कोहराम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के दरियापुर थाना अंतर्गत जगदीशपुर गांव से एक युवक का शव बरामद किया गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल प्रारंभ किया. मृत युवक की पहचान जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव निवासी विजय साह के 27 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार के रूप में की गई. इस घटना की सूचना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. उसकी मौत का कारण जहरीला पदार्थ खाना बताया जा रहा है. दरियापुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा,

जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया है. इस संबंध में पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के परिवार वालों ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने से मौत होना प्रतीत हो रहा है. उसने क्या खाया-पिया, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे पता चलेगा कि उसके द्वारा क्या खाया-पिया गया था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *