एनएच-19 पर स्कॉर्पियो और बस की सीधी ट’क्कर में जिला परिषद प्रतिनिधि समेत अन्य घा’यल ; सभी रेफर

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसा-शीतलपुर पथ एनएच-19 पर हरिहरपुर के समीप बस और स्कॉर्पियो गाड़ी में आमने-सामने की भिड़ंत में दिघवारा प्रखंड के जिला परिषद प्रतिनिधि सुमन राय सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार दरियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एन एच 19 पर बस परसा से सीतलपुर की ओर जा रही थी, जबकि स्कार्पियो गाड़ी परसा की ओर जा रही थी. उसी दौरान दोनो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनो गाड़ी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई. स्कार्पियो में दिघवारा प्रखंड के जिला परिषद प्रतिनिधि सुमन राय सहित चालक और कुछ लोग बैठे थे.

सभी गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी को ग्रामीणों के सहयोग से दरियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया, जहा प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. वही बस में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई. जिसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया. वहीं इस दुर्घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गई. समाचार प्रेषण तक पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर यातायात बहाल करने में लगी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *