घर में थी शादी चौकीदार की क’रंट लगने से हो गई मौ’त

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के भेल्दी थाना के चौकीदार की करंट लगने से मौत हो गई. मृत चौकीदार जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के तरवार गांव निवासी जयराम राय का 35 वर्षीय पुत्र मजिटर राय बताया गया है. मिली जानकारी के अनुसार भेल्दी थाने के तरवार गांव के चौकीदार मजिटर राय के घर बीते दिन भतीजी की बारात आने वाली थी. शुक्रवार की शाम काम करने के दौरान उसे घर में करंट का तेज झटका लगा जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही भेल्दी थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया.

चौकीदार की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई. पत्नी रीना देवी दहाड़ मारकर रो रही थी. वहीं पुत्र चंदन, रोहित पुत्री रानी, शिवानी, स्वीटी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया. वहीं भेल्दी थानाध्यक्ष अशोक कुमार का कहना है कि परिजनों से जानकारी मिली कि करंट लगने से चौकीदार की मौत घर पर हो गई है. शव का पोस्टमार्टम छपरा सदर अस्पताल में कराया गया है. जिसके बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की प्रतिक्षा की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *