छपरा सदर अस्पताल में मरीज के परिजनों का ब’वाल ; भागे चिकित्सक व कर्मी, पहुंची पुलिस… फिर चला रे’फर का खेल

0 minutes, 5 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा सदर अस्पताल में आज रात्रि उस समय अफरातफरी मच गई जब मरीज के परिजनों के हो-हंगामा में के बीच चिकित्सक और अस्पताल कर्मी वार्ड छोड़कर भाग खड़े हुए. फिर करीब 30 से 40 मिनट तक अस्पताल में हो-हंगामा चलता रहा. जिसके बाद मरीज के परिजनों के द्वारा इस घटना की सूचना सिविल सर्जन डॉक्टर सागर दुलाल सिंहा को दी गई. सूचना के बाद अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद पहुंचे. तब तक नाईट शिफ्ट के चिकित्सक भी पहुंच गये और मरीज के बवाल को देखते हुए इस घटना की सूचना अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला और मरीज का इलाज किया गया. लेकिन, हो-हंगामा को लेकर मरीज को बेहतर चिकित्सा के नाम पर पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

 

बताते चलें कि छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत गुदरी बाजार मोहल्ला निवासी दिनेश पांडेय के 24 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार के गिरने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसे छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसे सीटी स्कैन करने को कहा गया. लेकिन, वहां जाने पर उसकी बेचैनी के कारण सीटी स्कैन नहीं हो पाया और उसे पुनः सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया. उस दौरान परिजन हो-हंगामा करने लगे. जिसको देखते हुए अस्पताल प्रशासन को पुलिस भी बुलानी पड़ गई और मामला शांत हुआ. लेकिन को हंगामा के कारण उस मरीज को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

 

परिवार वालों ने लगाया इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप

नीरज को इलाज के लिए लेकर पहुंचे उसके पिता दिनेश पांडेय एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने अस्पताल के चिकित्सक एवं कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया. उनका कहना था कि जब गंभीर स्थिति में उन लोगों ने नीरज को लाया तो बिना उपचार किये उसे सिटी स्कैन के लिए भेज दिया गया, जहां उसके बेचैनी के कारण सीटी स्कैन नहीं हुआ और जब वे लोग पुनः अस्पताल पहुंचे तो उन लोगों के द्वारा चिकित्सक की खोज में की गई तो पाया गया कि चिकित्सक को अस्पताल कर्मी सभी ड्यूटी छोड़कर गायब थे. उस दौरान वे घंटे भर मरीज को लेकर घूमते रहे. अंत में हो-हंगामा के बाद पुलिस और चिकित्सक पहुंचे तो उनके मरीज को रेफर कर दिया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *