हार जीत के खेल में बिगड़े बोल ; दो पक्षों के बीच मारपीट में एक रेफर ; डेढ दर्जन जख्मी

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर में नगर निकाय चुनाव का रिजल्ट घोषित होने के साथ ही वार्ड पार्षदों के गुटों में जमकर मारपीट शुरू हो गई. मारपीट की घटनाएं करीब आधा दर्जन मोहल्लों में देखने को मिली. हालांकि मिर्चइया टोला में वार्ड 11 के विजेता पार्षद चंद्रदीप राय के पक्ष एवं विपक्ष के लोगों में देखते ही देखते जमकर मारपीट हो गई. इस दौरान जहां वार्ड पार्षद के नजदीकी एक युवक को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर किया गया. वहीं दोनों पक्षों से करीब डेढ दर्जन लोग जख्मी हुए जिनका उपचार चेतना अस्पताल में किया गया.

गंभीर रूप से जख्मी में भगवान बाजार थाना क्षेत्र के दौलतगंज मोहल्ला निवासी उदय प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार, छठी लाल गुप्ता की पत्नी साधना देवी, मनोज कुमार दास की पत्नी शशि प्रभा, प्रेम कुमार यादव की पत्नी किरण देवी, जख्मी हुए तो वहीं दूसरे पक्ष से भगवान बाजार थाना क्षेत्र के मिर्चइया टोला निवासी बद्री साह का पुत्र रघुनाथ साह, राकेश कुमार की पत्नी नीलू देवी, जितेंद्र गुप्ता की पत्नी बेबी देवी, शशी भूषण दास की पत्नी प्रभावती देवी, नागेश्वर शर्मा की पुत्री प्रिया शर्मा, बबलू पांडे की पत्नी रीना देवी, स्वर्गीय पिंटू ठाकुर की पत्नी सुमित्रा देवी, सुनील कुमार की पत्नी बबीता देवी, शैलेश कुमार दास की पत्नी मीना देवी टेबल सुनील गुप्ता की पुत्री मनीषा कुमारी एवं उषा कुमारी शामिल है. सभी जख्मी को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गंभीर रूप से जख्मी आकाश को बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *