खनन पदाधिकारी पर हमला मामले में दो अभियुक्त व पुलिस पर हमला करने के मामले में 14 अभियुक्त गिरफ्तार

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में खनन पदाधिकारी एवं मशरक थाना पुलिस बल पर हमला मामले में कुल 16 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बता दें कि बीते दिन शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदम कॉलेज रेलवे ढाला के समीप खनन निरीक्षक प्रदीप कुमार द्वारा बिना वैध परिवहन चालान के पीला बालू परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को रोका गया. उस दौरान अन्य ट्रैक्टर चालकों / लाइनरों द्वारा एकजुट होकर खनन निरीक्षक एवं उनके चालक के साथ मारपीट की गई तथा सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करते हुए अपने साथी को छुड़ा लिया गया था.

Add

इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या-224/26 दर्ज किया गया. उक्त कांड में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों की टीम का गठन कर छापेमारी की गई. छापेमारी के क्रम में कांड में संलिप्त 02 अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. वहीं अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्तों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नया टोला विसुनपुरा निवासी स्व० जनार्दन राय का पुत्र नागेंद्र राय एवं दरियावगंज थाना क्षेत्र निवासी स्व० जगदेव राय का पुत्र बृज किशोर राय शामिल हैं. छापेमारी टीम में नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सहित थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

जबकि, दूसरी घटना जिले के मशरक थाना क्षेत्र से सामने आई थी जहां, गुट बनाकर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए थाना में जबरन प्रवेश कर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की एवं हमला किया गया था. जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गये थे. जांच के क्रम में ज्ञात हुआ कि ग्राम चांद बरवा में सड़क पर गति अवरोधक (ब्रेकर) बनाने को लेकर विवाद हुआ था. उसी क्रम में डायल-112 पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किये जाने पर भी उपद्रवी तत्वों द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया तथा बाद में थाना परिसर पहुंचकर उक्त घटना को अंजाम दिया गया.

घटना की सूचना प्राप्त होते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा-2 द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा उनके नेतृत्व में टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही मशरक थाना कांड संख्या 147/26 दर्ज करते हुए घटना में प्रयुक्त एक कार, एक टाटा मैजिक एवं एक मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली गांव निवासी नितेश कुमार, उपेंद्र राम, मटूक कुमार राम, मिथुन कुमार राम, अमित कुमार राम, देवनारायण राम, अनुज कुमार राम, बिट्टू कुमार राम के साथ पांच महिलाएं एवं एक विधि विरुद्ध बालक को भी निरूद्ध किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *