दबंगो ने विकलांग युवक को चा’कू घों’प किया गंभीर ; डर के मारे परिजन कुछ भी बताने से कर रहे परहेज

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा में रात होते-होते दूसरी चाकू’बाजी की घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हालांकि दबंगो के डर के कारण परिवार वाले कुछ भी बताने से परहेज करते रहे. जबकि उसके पीठ और बाजू पर दो-तीन जगह चाकू का जख्म था. लेकिन उसके गरीब पिता दबंगो के डर से दुर्घटना बतलाने लगे. जबकि सभी जख्म चाकू के स्पष्ट परिलक्षित हो रहे थे.

चाकू बाजी में जख्मी युवक छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत नैनी गांव निवासी आनंद बिहारी का 22 वर्षीय पुत्र किशोर महतो बताया गया है. जो कि पैर से विकलांग भी है. गंभीर से ज़ख्मियों को छपरा स्थल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है. इस मामले में पीड़ित के द्वारा कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है. क्योंकि उनके चेहरे से दबंगों का खौफ साफ दिख रहा था.

विदित हो कि इस घटना से कुछ घंटे पहले छपरा शहर के साढा ढाला ओवर ब्रिज पर नशेड़ियों के द्वारा लूटपाट के दौरान तीन लोगों को चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया गया था, जिनका उपचार छपरा सदर अस्पताल में किया गया. जख्मी में छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत नगर पालिका चौक निवासी मोहन राय, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साढा ढाला निवासी कृष्ण कुमार एवं रितेश कुमार शामिल थे. जिन्होंने बताया कि गांजा और स्मैक पी रहे नशेड़ियों के द्वारा लूटपाट करने के प्रयास में उन्हें चाकू घोंप कर जख्मी किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *