60 लाख की फि’रौती के लिए अ’पहरण का खेल ; उसी लड़की के नाम से 15 दिनों से बुक था होटल का कमरा

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK –  बिहार के सिवान जिला पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही अपहृत लड़की को बरामद कर लिया. अपराधियों ने लड़की के पिता के नंबर पर कॉल कर 60 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी. इस मामले में सिवान एसपी ने विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में सिवान एसडीपीओ फिरोज आलम ने प्रेस वार्ता कर बताया कि जैसे ही लड़की के पिता के द्वारा अपहरण की सूचना हम लोगों को मिली.

 

एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने एक टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की और 12 घंटे के भीतर अपह्रत लड़की को बरामद कर दिया गया है. फिलहाल पूछताछ की जा रही है. लड़की बहुत ज्यादा घबराई हुई है. बहुत कुछ नहीं बता रही है. प्रथम दृष्ट्या लड़की काफी शातिर लग रही है. इस मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है. बताया जाता है कि 30 अक्टूबर 2023 को रात्रि 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि डीएवी मोड़ से एक लड़की कॉलेज गई थी, तभी उसका अपहरण कर लिया गया.

इसपर लड़की के पिता ने नगर थाने में आवेदन दिया. कुछ समय बाद एहसान उल हक के मोबाइल पर मैसेज भेजकर अपराधियों ने ₹60 लाख फ़िरौती की मांग की मांग की. अपराधी ने मैसेज कर कहा कि अगर तुम चालाकी करोगे तो तुम्हारी बेटी की हत्या कर दी जाएगी. पिता यह सब देखकर काफी घबरा गए और नगर थाना की पुलिस से न्याय की गुहार लगाई. पुलिस ने छापेमारी कर लड़की को बरामद कर लिया.

इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टि से लड़की का ही चाल लग रहा है. क्योंकि, लड़की जहां से बरामद हुई है वहां पिछले 15 दिन से उसके नाम से रूम बुक है और रोज घर चली जाती थी. लेकिन 30 तारीख को वह घर नहीं गई. उसी के नंबर से उसके पिता के नंबर पर ₹60 लाख फिरौती की मांग करते हुए इसकी हत्या की धमकी दी गई थी. जिसके बाद पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *